@Leaderpost प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दलितों, पिछड़ों व शोषित समाज की दुश्मन है क्योंकि इनके शासनकाल में इस समाज का जमकर शोषण हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के झूठे प्रेम का नाटक कर रही है जोकि सरासर ग़लत है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब के साथ कभी न्याय नहीं किया है जबकि भाजपा ने बाबा साहेब को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया है।
मौर्य मंगलवार को बरेली के सार्किट हाऊस में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत की
संभल के सवाल पर मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को न्यायालय जाने की स्वतंत्रता है और न्यायालय के आदेश पर मंदिर सर्वे के लिए प्रशासन काम करने गया था और पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान मस्जिदों में मंदिर ढूंढना बंद करो..
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने न्यायालय के आदेश पर कमीशन को सर्वे के लिए भेजा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा लगातार भाजपा सरकार पर आरोप लगाए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव हताश, निराश और उदास है क्योंकि उन्हें प्रदेश जनता लगातार नकार रही है।
जबकि सपा के मुखिया अखिलेश यादव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने का स्वप्न देख रहे हैं लेकिन 2047 तक समाजवादी पार्टी का कोई चुनावी भविष्य नहीं है। इस अवसर पर महापौर डॉ उमेश गौतम, ब्रज प्रांत के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना मुख्य रूप से मौजूद रहे।