रिलेशनशिप / रिश्ता टूटने का मुख्य कारण होता है मन भटकना, 4 कारणों की वजह से दिल लगता है कहीं और

0
195

लोग प्यार का असली मतलब भूलते जा रहे हैं। शायद इसलिए ही रिश्ते जुड़ने से पहले ही टूटने लगे हैं। हालांकि, रिश्ता खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक मुख्य वजह है मन का भटक जाना। यहां जानिए, ऐसे 4 कारण कि क्यों इंसान का मन कहीं ओर लग जाता है।

पार्टनर से मन उठने का कारण

  1. मन की सुंदरता से दूरी

    किसी रिश्ते में रहनेके बावजूद भी अगर आप किसी दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह फिजिकल अट्रैक्शन है। मन की सुंदरता आजकल के दौर में बेहद पीछे रह गई है। आपका मन किसी बेहद सुंदर व्यक्ति को देखकर डोलने लगता है, और इसी वजह से रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है।

  2. कुछ नया नहीं होना

    जब आपके रिश्ते में कुछ नया नहीं होता है, दूसरेशब्दों में कहें तो जब आपके बीच का रोमांस फीका पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में आपका मन दूसरेकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाता है। इसीलिए यह जरुरी है कि वक्त वक्त पर अपने प्यार का इजहार करें। प्यार की जीवंतता बनाए रखें।

  3. समय का बंटवारा

    किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे को समय देना बेहद जरुरी होता है। लेकिन जब आप अपने पार्टनर को कम समय देने लगते हैं, तब मन भटकने जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इसीलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को उनका पूरा समय देरहे हैं या नहीं? इससे आपका रिश्ता बना रह सकता है।

  4. स्पष्टता का प्रश्न

    कहते हैं शक का कोई इलाज नहीं होता और अगर यही शक आपके रिश्ते में आ जाए तो यह आपके रिश्ते की नींव हिलाकर रख देता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आपके रिश्ते में हर बात क्लियर रहे। मन में किसी बात का कोई संकोच न रखें। जितनी कोई बात छुपाई जाएगी उतना ही शक का दायरा बढ़ता जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here