दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा के नतीजें आए हुए 11 दिन बीत चुके है। आठ फरवरी को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव मे आमआदमी पार्टी खोंखले वायदों,भ्रष्टाचार और घोटालों के चलते बुरी तरह दिल्ली में अपनी सीट गंवा बैठी है। वही दूसरी ओर कांग्रेस का एक भी खाता नही खुल सका। एक वक्त रहा आम आदमी पार्टी का और कांग्रेस पार्टी का जो फर्श से उठी और अर्श तक गई । जो की अब पुन: अर्श से फर्श पर आ गई है। दिल्ली आज मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी । जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा।हालांकि बैठक किस समय होगी इसका समय तय नही है।
27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी बीजेपी
दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद प्रंचड जीत से सियासी गलियारों में हलचल तेज। कौन बनेगा दिल्ली का नया सीएम सब के जहन में एक ही सवाल। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले ही यह स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री पार्टी के निर्वाचित विधायकों में से ही होगा। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।
नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित होगा। जिसकी जोरे शोरें से धूमधाम के साथ तैयारियां चल रही हैं। समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को सौंपी गई है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपति, फिल्मी सितारे और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी। दिल्ली में भाजपा की वापसी के बाद यह आयोजन ऐतिहासिक होगा।
मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा में छह प्रमुख दावेदार हैं, जिनमें प्रवेश वर्मा, शिखा राय, विजेंद्र गुप्ता और राजकुमार भाटिया के नाम शामिल हैं। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों से भाजपा विधायक को मंत्री पद देने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने 48 सीटों के साथ 71% स्ट्राइक रेट के साथ दिल्ली में सत्ता में वापसी की है, और यह समारोह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।