दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उम्मीद जताते हुए यूक्रेन युद्ध के समापन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है। ट्रंप ने कहा की अब उनका उद्देश्य रूस से भी इस पर सहमति प्राप्त करना है। साथ ही उन्होने कहा कि वह शीघ्र ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए रूस जाएंगे। ताकि युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता हो सके।
ट्रंप का मानना है कि युद्ध विराम दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि यूक्रेन में नागरिकों की जान जा रही है और शहरों में लगातार विस्फोट हो रहे हैं। उन्होंने इस युद्ध को खत्म करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने का आश्वासन दिया। ट्रंप ने कहा, “हम चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो और अगर हम रूस को इस पर सहमत कर पाते हैं तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।”
यह भी देखें : पाकिस्तान में अभी तक नहीं छूटी हाईजैक ट्रेन, पहाड़ों से घिरे बोलन दर्रे में खड़ी है रेल गाड़ी
अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के साथ-साथ खुफिया जानकारी भी साझा की थी। अब ट्रंप प्रशासन ने इस पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यूक्रेन ने रूस के साथ 30 दिन के संघर्ष विराम की भी पेशकश की है। जो अगर रूस स्वीकार करता है तो यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे पहले सऊदी अरब में हुए वार्ता में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने युद्ध विराम के लिए सहमति दी थी। अब ट्रंप की उम्मीद है कि पुतिन भी इस समझौते को स्वीकार करेंगे और युद्ध खत्म होगा।