दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी काश पटेल को हाल ही में FBI के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सीनेट ने 51-49 के मामूली अंतर से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। हालांकि, डेमोक्रेट सांसदों ने काश पटेल की नियुक्ति का विरोध किया, उनका कहना था कि काश पटेल ट्रंप के पक्षधर हैं और राजनीतिक एजेंडा के तहत काम करेंगे।
काश पटेल, जो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं । उन्होने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि वह FBI में महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे। उनका उद्देश्य है FBI को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना और न्याय की प्रक्रिया को राजनीतिकरण से बचाना। उन्होंने यह भी घोषणा की कि FBI का मुख्य फोकस अपराधों से निपटना होगा, न कि केवल राष्ट्रीय सुरक्षा या खुफिया जानकारी एकत्रित करना।
क्यों है अमेरिकी FBI अधिकारी का पद इतना महत्वपूर्ण और क्या है उसकी शक्तियां
अमेरिका में FBI अधिकारी का पद बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली होता है, क्योंकि यह देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और न्यायिक प्रणाली को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। FBI का मुख्य कार्य आतंकवाद, संगठित अपराध, साइबर अपराध, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है।
1. FBI को किसी भी अपराध की जांच का अधिकार है, और संदिग्धों के खिलाफ वारंट, तलाशी, गिरफ्तारी जैसे अधिकार मिलते हैं।
2. राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आतंकवाद और साइबर खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार।साथ ही पूरे अमेरिका में अपराधों की जांच करने का अधिकार।
3. अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाही: FBI अंतर्राष्ट्रीय अपराधों की जांच में भी भाग लेता है।
FBI निष्पक्षता और पेशेवर तरीके से काम करता है, देश की अखंडता, सुरक्षा पर पैनी नजर रखता है जो नागरिकों के विश्वास को बनाए रखता है। FBI का पद एक केंद्रीय भूमिका निभाता है, जो अमेरिका की कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में सहायक होता है।
अमेरिका की राजनीति में जुड़ा भारतीय मूल का एक नया अध्याय
काश पटेल ने ट्रंप के पहले कार्यकाल में ISIS और अल-कायदा के प्रमुखों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी बंधकों को वापस लाने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। उनकी नियुक्ति के बाद, FBI में बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है, खासकर मुख्यालय में कर्मचारियों की संख्या में कमी और पारंपरिक पुलिसिंग कार्यों को प्राथमिकता देने के मामले में। आकाश पटेल की नियुक्ति अमेरिकी राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आई है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने कार्यकाल में FBI को कैसे पुनर्निर्मित करते हैं।
यह भी देखें : इजराइल में कई बसों में धमाके, रेल-बस सेवा बंद, आतंकी हमले की आशंका
.