भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष उठी जल्द गिरफ्तारी की मांग

एसडीएम से मिले भाजपाई और हिंदूवादी संगठन

0
27

आंवला, बरेली@LeaderPost। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के ब्लॉक प्रमुख बेटे यशवंत सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों, व्यापारियों और हिन्दूवादी संगठनों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा खोला। बता दें कि बीते शनिवार को आंवला के रामनगर रोड पर स्थित ढाबा संचालक द्वारा भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा व उसके चार साथियों पर रंगदारी मांगने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखाया गया था। जिसके बाद भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आंवला ने संगठन के साथ एसडीएम आंवला को ज्ञापन देकर तथा थाने पहुंचकर मुकदमे में झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच कर समाप्त करने की मांग की थी। 

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री के बेटे यशवंत सिंह भाजपाइयों, व्यापारी और हिन्दू संगठनों ने आंवला तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से मिलकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की और चौकी इंचार्ज पर संरक्षण देने का आरोप लगाया। आंवला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा है की अगर दो दिन में अमित शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम तहसील परिसर में धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान भाजपा नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा बीना मौर्या, प्रभाकर शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् से सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here