बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की भागीदारी से ब्रज प्रांत राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रान्तीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में शहर कोतवाली के सामने स्थित बाबा भीम राव अंबेडकर जी पार्क से हुई। भारत जोड़ो पदयात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल उपस्थित रहे। उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा पर मार्ल्यापण करके यात्रा का शुभारंभ किया।

राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पूर्व अंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा किआज सभी लोग एक ऐसा भारत देखना चाहते हैं, जहां पर लोगों के दिलों में प्यार हो आपसी भाईचारा हो, यही काम करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकल पड़े हैं। वह लोगों के मन की बात को सुन रहे हैं। उनके दुख-दर्द को महसूस कर रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में लोग भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज पूरे देश में विकास का पहिया रुक गया है, लोग परेशान हाल हैं, युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं, महंगाई बढ़ती जा रही है, लोग मन ही मन दुखी हैं।

भारत जोड़ो पदयात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर नावल्टी चौराहा होते हुए अय्यूब खां चौराहा पहुंची। उपस्थित कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की। उसके बाद यात्रा चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पार्क पहुंची, वहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर भी उपस्थित कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा सेठ दामोदर स्वरूप पार्क होते हुए चौपला चौराहा पहुंची, जहां पर उपस्थित कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद यात्रा चौपला पुल होते हुए करेली-करगैना पहुंची, जहां पर पूर्व डिप्टी महापौर डॉक्टर मोहम्मद खालिद ने भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया और एक नुक्कड़ सभा हुई।

उपस्थित कांग्रेसियों में यूथ कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शहर प्रभारी अजय सारस्वत सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉक्टर केबी त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, पारस शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, कमरुद्दीन सैफी, डॉ सदाकत हुसैन शेख, रियाजुल परधान, निशाकत अल्वी, सय्यद गुलफाम मियां, पाकीजा खान, साहिब सिंह, सरफराज बेग सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here