सपाइयों ने मनाई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती

0
37

बरेली@LeaderPost। दस्यु सुंदरी एवं सपा पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई गई और उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने किया। इस अवसर पर स्व. फूलन देवी के चित्र पर पार्टी जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, महानगर सपा के उपाध्यक्ष राजेश मौर्या व समयुन खान, जितेंद्र मुंडे, असलम खान, नवीन कश्यप, नाजिम कुरैशी, संजीव कश्यप, द्रोण कश्यप, विशाल कश्यप, टीकाराम कश्यप, एजाज अहमद, मोहसिन खान, इजराफ़िल खान, आदित्य कुमार, रेहान अंसारी, गोपाल कश्यप आदि प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here