नई दिल्‍ली। कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी को जन्‍मदिन की बधाई दी। खड़गे ने ट्वीट किया- “सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रतिकूल परिस्थितियों में उनकी कृपा, समर्पण, अदम्य भावना और गरिमा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- “दया, बलिदान, समर्पण और साहस का एक अवतार। राष्ट्र और पार्टी के लिए अमिट प्रतिबद्धता वाली एक नेता। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। गहलोत ने ट्वीट किया- ‘मैं संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। वह पार्टी के लिए शक्ति का स्रोत रही हैं, लोगों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। उनके प्रसन्न, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना।’

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- ‘देश एवं पार्टी के प्रति आपकी सच्ची निष्ठा एवं समर्पण भाव हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’

बता दें क‍ि सोनिया गांधी अपने जन्मदिन पर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में हैं। सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों से रणथंभौर पहुंचे। राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’इस समय राजस्थान के कोटा-बूंदी इलाके में है। यात्रा के तहत शुक्रवार को विश्राम का दिन रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here