दिल्ली। कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने के मुद्दे पर संसद में आज जमकर हंगामा हुआ। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचाई है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मुस्लिम आरक्षण के नाम पर संविधान बदलने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़े : “कुरुक्षेत्र महायज्ञ में हंगामा: पत्थरबाजी और फायरिंग में 3 घायल, एक की हालत गंभीर!”
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रही है। उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस हुई, जिसके चलते कई बार कार्यवाही बाधित करनी पड़ी। राज्यसभा और लोकसभा में इस विषय पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार तीखी नोकझोंक जारी रही।