दिल्ली। शालीमार बाग से नवनिर्वाचित विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री। रेखा गुप्ता होगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री। बीजेपी की दिल्ली में हुई 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी। 27 सालों के कड़े संघर्षों के बाद बीजेपी ने जताया महिला चेहरे पर भरोसा। सौंप दी दिल्ली की कमान भारी मतों से जीती नवनिर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता के हाथों में।
नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को दोपहर में 12:35 बजे से होगा । जो कि लगभग एक घंटे तक चलेगा।रामलीला मैदान में आयोजित होगा भव्य शपथग्रहण समारोह। जिसकी जोरे शोरें से धूमधाम के साथ तैयारियां चल रही हैं। समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को सौंपी गई है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपति, फिल्मी सितारे और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी। दिल्ली में भाजपा की वापसी के बाद यह आयोजन ऐतिहासिक होगा।