भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हरियाणा पहुंच गई। यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ये लोग भारत में नफरत फैलाने निकलते हैं तो हमारी विचारधारा के लोग प्यार और स्नेह फैलाने निकलते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आजकल नेता और जनता के बीच में खाई बन गई है। नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की जरूरत नहीं है और वह घंटों भाषण देते हैं, भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें बदलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हम भारत जोड़ो यात्रा में 7-8 घंटे चलते हैं, सभी की बात सुनते हैं और फिर सिर्फ 15 मिनट बोलते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तीन प्रमुख मुद्दे हैं, जिनसे हिन्दुस्तान को बहुत चोट पहुंच रही है, दर्द हो रहा है…वह है नफरत, बेरोज़गारी और महंगाई। इस ऐतिहासिक यात्रा के लक्ष्य के बारे में बता रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में हम अपनी शक्ति से नहीं, आपकी मोहब्बत और शक्ति के साथ चल रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हरियाणा के नूंह के पाटन उदयपुरी से शुरू हुई। बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई पदयात्रा ने राजस्थान चरण के 12वें दिन पिछले शुक्रवार को अपने 100 दिन पूरे कर लिए थे। भारत जोड़ो यात्रा अगले साल तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
अब तक, भारत जोड़ो यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान के कुछ हिस्सों को कवर किया है और अब यह हरियाणा में है, जो जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here