छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, विधानसभा कार्यक्रम में होंगी शामिल

0
18
राष्ट्रपति मुर्मु
छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, विधानसभा कार्यक्रम में होंगी शामिल

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचीं। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक वह वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 10:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरी । जहां उनका स्वागत  राज्यपाल रमेन डेका साथ ही  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य गणमान्य नेताओं  किया। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचीं जहां उन्होंने राज्य के रजत जयंती समारोह के अवसर पर विधायकों को संबोधित किया।

राष्ट्रपति मुर्मु विधानसभा पहुंचकर सबसे पहले परिसर में कदंब का पौधरोपण किया और फिर संयुक्त विधायक दल को संबोधित किया। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा को संबोधित करने वाली तीसरी राष्ट्रपति बनीं इससे पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने यह सम्मान प्राप्त किया था। राष्ट्रपति के आगमन को मद्दे नजर रखते हुए राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सूत्रों के अलुसार लगभग 700 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा में तैनात किए और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को चार सेक्टरों में बांटा गया। वहीं एयरपोर्ट से विधानसभा तक का ट्रैफिक सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक नियंत्रित रखा गया।

यह भी देखें : कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण पर संसद में घमासान ,भाजपा-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक

राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। हवाई यात्रियों और शहरवासियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई थी । ताकि उनकी यात्रा में कोई बाधा न आए। राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले 25-26 अक्टूबर 2024 को भी रायपुर आ चुकी हैं । जब उन्होंने एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here