संघ के एजेंडे में अब जनसंख्या नियंत्रण कानून, संघ प्रमुख का बरेली में व्याख्यान रविवार को

0
65

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने अब अपने एजेंडे में देश की बढ़ती जनसंख्या को शामिल कर लिया है। सर संघचालक मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे पर कहा है कि अब देश में दो बच्चों के कानून की जरूरत है। उन्होंने साफ किया है कि काशी और मथुरा संघ के लिए मुद्दा नहीं हैं। संघ प्रमुख भागवत ने यह बात मुरादाबाद में संघ के एक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को कही। मुरादाबाद के बाद अब संघ प्रमुख रविवार को बरेली में संघ के दृष्टिकोण से भविष्य के भारत पर व्याख्यान देंगे। उनका व्याख्यान एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्वालय में रविवार को सुबह आयोजित किया गया है।

मुरादाबाद में संघ प्रमुख ने कहा कि अब जनसंख्या वृद्धि पर सोचना होगा। उन्होंने हालांकि यह भी साफ किया कि इस संबंध में अंतिम फैसला सरकार को लेना है। संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि राम मंदिर का एजेंडा हमारा प्रमुख एजेंडा था। अब बहुत जल्द भव्य राम मंदिर बनेगा। संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट बन जाने के बाद संघ राम मंदिर के मुद्दे से बिल्कुल अलग हो जाएगा।

भागवत ने कहा कि काशी और मथुरा संघ के मुद्दे में न थे और न भविष्य में होने वाले हैं। संघ अब देश में दो बच्चों वाले कानून के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा और संघ इसके लिए कानून बनाए जाने के लिए प्रयास करेगा।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर संघ प्रमुख ने कहा कि इस पर पीछे हटने की जरूरत नहीं है। ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 15 अगस्त को अपने लालकिले के भाषण में जनसंख्या विस्फोट का मुद्दा उठाया था और लोगों से परिवार नियोजन अपनाने की बात कही थी। इस मुद्दे पर कई सरकारी, गैर सरकारी और सामाजिक संस्थाएं लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here