संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप

मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी, किया सघन अवलोकन

0
23
बरेली@LeaderPost। शाही थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अनिता देवी का शव शाही शेरगढ़ मार्ग के पास सड़क से पश्चिम दिशा में कच्चे रास्ते से डेढ़ सौ मीटर दूर दक्षिण दिशा में पिंटू शर्मा के गन्ने के खेत की मेड़ से लगभग तीन मीटर अंदर मिला। महिला को सबसे पहले अपने खेत में काम करने बाले वीरेंद्र ने देखा। वीरेन्द्र ने महिला को सबसे पहले अपने पास के खेत मे मेड़ के पास लेते देखा महिला को खेत की मेड पर लेटा देख वीरेंद्र डर गया और उसने बुझिया गांव में जाकर प्रधान पति राजकुमार गुप्ता को सूचना दी। सूचना पर राजकुमार गुप्ता ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुँचे तो महिला जिस स्थान पर वीरेंद्र ने पड़ी देखी थी उससे लगभग 30 मीटर दूर। पिंटू शर्मा के गन्ने के खेत मे मेड़ से तीन मीटर अंदर मिली। महिला के शव से चंद कदम की दूरी पर गन्ने के खेत मे ही महिला का थैला मिला। महिला के थैले में उसका आधार कार्ड, बैंक की पासबुक व पकौड़ी मिली। आधार कार्ड और बैंक पासबुक के आधार पर महिला की पहचान अनिता देवी पत्नी सोमपाल उम्र 45 बर्ष के रूप में हुई महिला के हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ है। महिला शादी बलाउज पहने थी। महिला के गले मे उसकी साड़ी का फंदा लगा हुआ था। मृतिका के एक पुत्र राजीव व दो पुत्रियां सावित्री और प्रियंका है। मृतिका का एक सौतेला पुत्र भी है जिसका पालन पोषण अनिता देवी ने ही किया था। मृतिका के पुत्र राजीव ने बताया सोमवार की सुबह मां को ख़िरका मायके में जाने के लिए बुझिया अड्डे पर टेम्पू पर बैठकर गया था। मंगलवार की सुबह अनिता अपने मायके ख़िरका से बैंक से रुपए निकालकर उसके बाद ससुराल हौसपुर जाने को कहकर निकली थी। लेकिन घर न पहुँच सकीं और रास्ते मे ही किसी ने उनकी हत्या कर दी। परिजन महिला की हत्या बता रहे हैं। सूचना पर घटना स्थल पर शाही पुलिस के अलावा सीओ मीरगंज दीपशिखा अहिवरन सिंह, डॉग स्काट, फ़ारिंसिक टीम, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का सघन अवलोकन किया।
एक वर्ष में आठवीं महिला की हत्या
शाही क्षेत्र में एक साल में महिलाओं की यह आठवी घटना है। पहली घटना पांच मई को कलावती निवासी परतापुर की हत्या कर दी गई थी परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के महिलावक अंतिम संस्कार कर दिया था। दूसरी हत्या कुलछा की धनवती की सत्तरह मई को हुई थी। तीसरी महिला प्रेमवती की हत्या 29 जून को प्रेमवती की हुई। जिसका शव दूसरे दिन सुबह गन्ने के खेत में मिला। चौथी महिला की हत्या मुबारक पुर की महिला की हुई थी जिसका शव थाना फतेहगंज क्षेत्र के गांव पनबड़िया में झाड़ियों में मिला था। पांचवी महिला वीरावती निवासी सेवाज्वालापुर की 23 अगस्त को हुई। छटी महिला की हत्या गांव खजुरिया निवासी 35 बर्षीय महिला की हुई। जिसका शव रास्ते के किनारे झाड़ियों में पढ़ा मिला। सातवी महिला की हत्या 23 नवम्बर को दुलारो देवी निवासी खरसेनी की हुई। इनका भी शव गांव से पाँच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत मे पढ़ा मिला।
आरोप है कि पुलिस ने परिजनों के पहुँचने से पहले शव को सील कर मोर्चरी को भेज दिया और मीडिया कर्मियों को शव को नहीं देखने दिया।
निरन्तर हत्याओं से क्षेत्र में दहशत
लगातार एक के बाद एक हो रही महिलाओं की हत्याओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हत्याओं के कामकाजी महिलाओं ने घरों से निकलना बंद कर दिया है जिससे उनके कामकाज प्रभावित हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here