इस्लामाबाद। पाकिस्तान इन दिनों बाढ़ के कारण मच्छर जनित बीमारियों से जूझ रहा है। ऐसे में, उसने भारत से मच्‍छरदानी खरीदने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने की मंजूरी दे दी।
जियो न्यूज के हवाले से आ रहीं मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि पाकिस्‍तान स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्‍तान मच्छरदानी हासिल करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से ग्लोबल फंड के जरिए उपलब्ध कराए गए वित्तीय संसाधनों का उपयोग कर रहा है। पाकिस्‍तान स्‍वास्‍थ्‍य महकमे के अधिकारी जल्द से जल्द मच्छरदानी प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं और उनको उम्मीद है कि ये मच्‍छरदारी नवंबर के मध्य तक वाघा मार्ग से भारत की ओर से प्राप्त हो जाएंगी।

पाकिस्‍तान के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है, जहां हजारों बच्चे मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा बनकर उभरा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले महीने भारत से मच्छरदानी खरीदने की इजाजत मांगी थी। अधिकाधिकारियों ने सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के 26 सबसे अधिक प्रभावित जिलों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था के लिए ग्लोबल फंड से अनुरोध किया था, जहां प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के मामले बहुत अधिक थे और ग्लोबल फंड से मच्छरदानी को भारत से खरीदने की पेशकश की। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है क‍ि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने भारत से मच्छरदानी की खरीद के लिए अनुमति देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here