कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 29वें दिन गुरुवार को शुरुआत कर्नाटक में मांड्या जिले के बेल्लार से हुई। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुईं। उन्‍होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की। सोनिया गांधी के पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते भी दिखे। इस तस्वीर को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शीर्षक लिखा गया है- मां।
इसी तरह सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने के कुछ अन्‍य फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस के आधारिक टवीटर पर लिखा गया है- ये कदम भरोसे के हैं…ये कदम भारत जोड़ने निकले हैं। भारत जोड़ो यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का आभार।

वही, यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ यात्रा का अपना फोटो साझा करते हुए अपने टवीटर पर लिखा है- हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।
यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं. इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।
बता दें क‍ि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अब तक 600 किलो मीटर से अधिक की दूरी तय की गई है। यात्रा 24 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और इस प्रदेश में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेता कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 7 सितंबर को इस यात्रा की शुरुआत की गई थी और यात्रा का समापन कश्मीर में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here