दिल्ली- दिल्ली में जब-जब विधानसभा के चुनाव हुए है तब-तब कई पार्टियों ने बड़े-बड़े चुनावी वादे किए। लेकिन उसकी स्वच्छता सफाई को लेके कोई ठोस कदम नहीं उठाए। वहीं 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए वायदा किया था। दिल्ली में उनकी सरकार आती है तो सबसे पहले यमुना नदी को साफ करवाए जाएगा।इस पर उन्होंने कहा कि ” नमो नमस्ते यमुने सदात्वम भवस्वमे च:”अर्थात यमुना हमारी आस्था का केंद्र है और हम लोग हमारा सदा मंगल करने वाली यमुना देवी को नमस्कार करते हैं। उन्होंने कहा हम यमुना नदी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे। यह हमारा संकल्प है।
इसी चुनावी संकल्प के साथ दिल्ली में जहां एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री के दावेदारों के चेहरों पर कयास लगाए जा रहे। नाम भी अभी तक उजागर नहीं हुए है। तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में LG के दिशा निर्देश से यमुना की सफाई का काम जोरो शोरो से शुरू हो गया है। यमुना की सफाई के लिए कई बड़ी बड़ी मशीनें पहुंची है जैसे ट्रैश स्किमर्स, ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट और हार्वेस्टियर्स आदि उपकरण जैसी मशीनें अपना काम कर रही है। काम मुश्किल है लेकिन इसको निम्न चरणों में बांटा गया है।
यह भी देखें : श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 20 से 26 फरवरी तक त्रिवटी नाथ मंदिर में महिला सशक्तिकरण और धर्म की जागरूकता पर जोर
पहले चरण में मशीनों के द्वारा कचरे को हटाना। तो वहीं दूसरे चरण में प्रमुख नालों के सफाई अभियान चलाए जाएंगे। तीसरे चरण में STP सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता और आउटपुट पर निगरानी की जाएगी। चौथे चरण में 400 MGD सीवर के लिए नए STP और DSTP भी लगाए जायेगे। LG सक्सेना ने मुख्य सचिव के साथ बैठक की और काम को तुरंत शुरू करने का दिशा -निर्देश दिया। यमुना की सफाई और कायाकल्प के लिए तीन साल की डेड लाईन निर्धारित की गई है। जिस पर अब तेजी से काम शुरू हो चुका है। निर्धारित लक्ष्य को तय करने के लिए कई सरकारी एजेंसियां और सरकार के कई विभाग एक साथ मिलकर यमुना को साफ करने की योजना पर काम कर रहे है।
गंगा की तर्ज पर शुरु हुई यमुना के घाटों पर भी आरती-पूजा
अन्य पूजनीय नदियों की भांति यमुना के घाटों पर भी हुई संध्या आरती की शुरूआत। यमुना नदी के घाटों को साफ किया जा रहा और सजाया भी जा रहा है। यमुना नदी के वासुदेव घाट पर हर मंगलवार और रविवार यमुना आरती का आयोजन भी किया जा रहा है।जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली के भक्तगण और श्रद्धालुओं पहुंच रहे है।इस प्रयास से न केवल यमुना नदी को साफ किया जाएगा, बल्कि इसे श्रद्धा और आस्था का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जाएगा।