बरेली में कायस्थ समाज ने निकाली भगवान चित्रगुप्त जी की अभूतपूर्व शोभायात्रा

0
87

-फूलों की बारिश करके समाज के प्रमुख लोगों व संस्थाओं ने किया स्वागत
-पूर्व मंत्री संतोष गंगवार, प्रदेश के वन मंत्री डा. अरुण कुमार समेत कई हस्तियों ने हिस्सा लिया

 

publicemotion-21oct2022

बरेली। कायस्थ समाज ने अपने आराध्य ईष्ट भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। साहूकारा फाटक से शुरू हुई इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का शहर भर में अभूतपूर्व स्वागत हुआ। जगह जगह फूलों की बारिश की गई। कई समाजिक-राजनीतिक संस्थाओं ने अपने स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया।
कायस्थ चेतना मंच की ओर से आयोजित यह शोभायात्रा लगातार 15 सालों से निकाली जा रही है। इस बार इस यात्रा को सबसे विराट और भव्य स्वरूप दिया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार और प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, मेयर डा. उमेश गौतम व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भोजीपुरा के पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, आंवला नगर पालिका के चेयरमेन संजीव सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक अधिवक्ता अनिल कुमार तथा प्रेस क्लब के अध्यक्ष व संस्था के संरक्षक डा. पवन सक्सेना ने किया।
सभी अतिथियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्वरूपों की आरती भी उतारी। नारियल फोड़कर यात्रा को आगे बढ़ाया गया।


भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्वरूप की झांकी की ज्योति अशोक कुमार जौहरी एवं आशीष जौहरी ने प्रज्वलित की। अखिलेश सक्सेना व अविनाश सक्सेना ने रथ की व्यवस्थाओं को संभाला। इससे पूर्व यात्रा के प्रारम्भ स्थल पर संगठन के संरक्षक उद्यमी एवं पत्रकार व बरेली के प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, यात्रा के संयोजक अधीर सक्सेना व महामंत्री अमित कुमार बिंदु ने सभी अतिथियों को मालाएं पहनाकर तथा पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। साहूकारा गेट पर ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा, शीतल गुलाटी, आईएमए अध्‍यक्ष डा. विनोद पागरानी, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, चित्रांश महासभा के राकेश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, हम कायस्थ के अंकुर सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, अलीगढ़ से आए मनोज सक्सेना, संघ पदाधिकारी ओमवीर, मयंक साधू, विकास सक्सेना
समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।


शोभायात्रा इस बार ऐतिहासिक रूप से आयोजित की गई। सबसे आगे गणेश लक्ष्मी जी का स्वरूप रहा, उनके पीछे राधा कृष्ण जी व शिव पार्वती जी के दिव्य स्वरूप सजाये गए थे। कई नामचीन बैंड की टोलियों के बीच में नाचते गाते श्रद्धालु चल रहे थे। कई झांकियों के बीच एक बेहद खूबसूरत रथ पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्वरूप को सजाया गया था। साहूकारा से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ा बाजार, नीम की चढ़ाई, कटरा मानराय, कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर पहुंची। समापन गुद्दड़ बाग के भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर हुआ। यहां प्रवेश वर्मा की ओर से भव्य इंतजाम किये गए थे।


मंदिर में पूजा आरती के बाद समापन समारोह हुआ, जिसमें कई प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर पार्षद व सपा के निवर्तमान महामंत्री गौरव सक्सेना, अभय भटनागर, सुबोध जौहरी, विजय सक्सेना, सोनू कातिब, विकास सक्सेना, सपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, संभव शील, डा पूजा सक्सेना, मीरा मोहन, सुधीर मोहन,आदि भी मौजूद रहे व विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने किया।

 

राष्ट्र निर्माण में कायस्‍थ समाज का अभूतपूर्व योगदान: संतोष गंगवार

-अभूतपूर्व ढंग से समाज ने हिस्सा लिया, सभी को बधाई: डा. अरुण कुमार
-शोभायात्रा ने कीर्तिमान स्थापित किया: डा. उमेश गौतम
-कायस्थ समाज राष्ट्रवादी समाज: संजीव अग्रवाल
-ऐतिहासिक शोभायात्रा के लिए समस्त समाज को धन्यवाद: अनिल कुमार
-आज सामाजिक चेतना जागृत होने का प्रमाण सड़क पर मिला: डा. पवन सक्सेना
-भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन से जीवन में सुख शांति आती है: अधीर सक्सेना
-सभी के सहयोग से सफल हुई यात्रा: संजय सक्सेना

कायस्‍थ चेतना मंच की ओर से शुक्रवार को शहर में निकाली गई भगवान चित्रगुप्‍त जी की भव्‍य शोभायात्रा के शुभारंभ के मौके पर साहूकारा गेट पर सैकड़ों-हजारों लोगों की अभूतपूर्व भीड़ के बीच सांसद एवं पूर्व मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा ही राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है। देश की सेवा के हर क्षेत्र में कायस्थ समाज की विभूतियों का नाम प्रमुखता से सामने आता है।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार डा. अरुण कुमार ने कहा कि वह इस यात्रा में आये समाज के सभी साथियों का स्वागत करते हैं, आज की यात्रा ऐतिहासिक है तथा लंबे समय तक याद की जायेगी। उन्‍होंने कहा क‍ि भगवान श्री चित्रगुप्त जी अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति हैं। उनकी आराधना सिर्फ कायस्थ समाज ही नहीं समस्त समाज करता है। उन्होंने शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए कायस्थ चेतना मंच व सभी आयोजकों को बधाई दी।


मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि भगवान चित्रगुप्‍त मानव जाति के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं इसलिए वह पूरे समाज के लिए आराध्‍य हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि इस शोभायात्रा ने कीर्तिमान स्थापित किया है।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव ही राष्ट्रवादी समाज रहा है। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक अधिवक्ता अनिल कुमार ने कहा कि सभी की मेहनत व एकजुटता का प्रमाण है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां आये हैं। इस यात्रा के आयोजन ने समाज की एकजुटता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज एक चेतना संपन्न समाज है तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष आराधना पूजा के लिए सर्वसमाज के साथ आज यहां बड़ी संख्या में इकट्ठा हुआ है।


कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक उद्यमी एवं पत्रकार व प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने कहा आज की इस अभूतपूर्व शोभायात्रा के पीछे हमारे सभी आयोजक साथियों की दिन रात की मेहनत का परिणाम दिखाई दे रहा है। हम सभी ने पिछले कई दिनों से लगभग हर मोहल्ले कालोनी में पहुंचकर जनजागरण का काम किया है, जिसका परिणाम यह देखने को मिल रहा है कि बड़ी संख्या में समाज के लोग इस ऐतिहासिक शोभायात्रा को सफल बनाने व भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करने कि लिए आये हैं।


यात्रा के संयोजक अधीर सक्सेना ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन व आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख शांति आती है व प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है, उन्होंने सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सभी का धन्यवाद दिया। कहा कि यात्रा अभूतपूर्व रही।

शोभायात्रा का भव्‍य स्‍वागत, बरसे फूल

भगवान श्री चित्रगुप्‍त जी की शोभायात्रा के लिए पूरे बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जगह-जगह बैनर पोस्टर भी लगाये गए थे। साहूकारा फाटक पर सुदेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नीम की चढ़ाई पर दिनेश भाई, नितिन अग्रवाल जी, अनुपम कपूर, मोहित रस्तोगी, मनोज कपूर, डा. अरेश अग्रवाल, श्याम लाल विशंभर दयालय, प्रहलाद मेहरोत्रा, गौरव, संजय आनंद, अमित सेठी, शिवम वर्मा, उद्योग व्यापार संगठन से मनीष अग्रवाल, विधान टंडन, सरदार इकबाल सिंह वाले, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, संभव शील, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के मनोज भारती, राष्ट्र जागरण युवा मंच के अमित भारद्वाज, सौरभ शर्मा, हरमीत सिंह लाली, बसपा से वरिष्ठ नेता ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष जयपाल सिहं, जगदीश जी, सपा के दानिश व उनके साथियों समेत कई प्रमुख संगठनों व उनके प्रतिनिधियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा का स्वागत कोहाड़ापीर के भगवान श्री चित्रगुप्त चौक पर हम कायस्थ संस्था के अंकुर सक्सेना व उनके साथियों की ओर से किया गया। यहा समाज के वरिष्ठ नेता शिवकुमार बरतरिया ने सभी का स्वागत किया।

 

शोभायात्रा में इनकी रही खास मौजूदगी

भगवान श्री चित्रगुप्‍त जी की शोभायात्रा में पार्षद शालिनी जौहरी, कपिल कांत, सतीश कातिब, संजय राय, सौरभ सक्सेना, उदित सक्सेना, दीपक सक्सेना, शशी सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, अनुपम चमन व नगर पालिका आंवला के अध्यक्ष संजीव सक्सेना खासौतर पर मौजूद रहे तथा अपने साथ बड़ी संख्या में लोगों को भी लेकर आये। इस अवसर पर राजीव सक्सेना, डा. अजय सक्सेना, धर्मेन्द्र सक्सेना, संजय सक्सेना एयरफोर्स, उन्मुक्त संभव शील, राजन सक्सेना सीबी गंज आदि बड़ी संख्या में अपने क्षेत्र के निवासियों के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर अखिलेश सक्सेना, अमन सक्सेना, डा. पूजा सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना बिंदु, मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, राजीव सक्सेना, अविनाश चन्द्र सक्सेना, चित्रा जौहरी, सुधीर मोहन, अशोक सक्सेना, सतेन्द्र सक्सेना, विकास सक्सेना, विकल्प सक्सेना, शरद सक्सेना, राजेन्द्र सक्सेना, विशाल सक्सेना, रवि जौहरी, माया सक्सेना, शिवांग सक्सेना, अमित आनंद, वीके सक्सेना, चन्द्रभूषण सक्सेना, रवि सक्सेना, सुचित्रा सिन्हा, वीरेन्द्र आर्या, राजीव कमल, राजेश प्रकाश, रुचि चन्द्रा, सुधा सक्सेना, ललिता सक्सेना, शशिवाला सक्सेना, अल्पना सक्सेना, जया सक्सेना, वंदना वर्मा, उपासना सक्सना, रजनी सक्सेना, अनीता मुकेश, रचना सक्सेना, अनीता सक्सेना, पत्रकार अनुराग सक्‍सेना समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here