दीवारों पर ग्रेफिटी में लिखे ब्राह्म्ण विरोधी नारे, केंद्रीय मंत्री गिरीराज बोले – यह टुकड़े टुकड़े गैंग की साजिश

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में नाम कमाने वाला देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जेएनयू की दीवारों पर कुछ लोगों ने ब्राह्मणों व सवर्णों के खिलाफ नारे लिख दिये, दीवारों पर इस तरह के लेखन को ग्रेफिटी कहते हैं, इनको इसी स्टाइल में लिखा गया है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा है कि जेएनयू टुकड़े टुकड़े गैंग चलाने वाले राजनीतिक दलों का अड्डा बनता जा रहा है।

अपनी खास टिप्पणियों के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि जेएनयू में टुकड़े टुकड़े गैंग और गजवा ए हिंद चलाने वालों की सांठगांठ चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ कट्टपंथी ताकतें भारत को एक इस्लामिक देश बनाना चाहती हैं। यह शिक्षा का मंदिर है, कुछ लोग इसे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

बता दें कि एक दिसंबर को युनिवर्सिटी की दीवारों पर ब्राह्मणों कैंपस छोड़ों, ब्राह्म्ण बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं। तुम्हें बख्शा नहीं जायेगा। शाखा लौट जाओ जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे नजर आ रहे थे। विवाद के बीच विश्वविद्यालय के प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए मामला पुलिस के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here