बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की नई डीआरएम यानी मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव बनाई गई हैं। उन्‍होंने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सुश्री रेखा यादव पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

हरियाणा की मूलरूप से रहने वाली रेखा यादव ने वर्ष-1995 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से रीजनल डेवलपमेंट एंड प्लानिंग विषय पर परास्नातक एवं एम. फिल की उपाधि प्राप्त कर वर्ष-1996 में भारतीय रेल कार्मिक सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया।

रेखा यादव पश्चिम रेलवे एवं मध्य रेलवे पर विभिन्न पदों का कार्यभार निभा चुकी हैं। वह रेलवे बोर्ड में सचिव, रेलवे स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड तथा अतिरिक्त प्रोविडेंट फंड कमिशनर, इम्प्लाईज प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन के पदों पर रह चुकी हैं। उनको रेल प्रबंधन का गहन अनुभव है, साथ ही खेलों में भी विशेष अभिरुचि है। वह रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों के बीच सामान्य रूप से लोकप्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here