14 जनवरी को एस सोमनाथ की जगह लेंगे इसरो के नए चेयरमैन वी नारायण

0
106
image source:Google

14 जनवरी को “एस सोमनाथ” की जगह लेंगे इसरो के नए चेयरमैन “वी नारायण”

भारत सरकार ने वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। 14 जनवरी को वह वर्तमान चेयरमैन एस सोमनाथ की जगह लेंगे। नारायणन का कार्यकाल दो साल का होगा और वे स्पेस डिपार्टमेंट के सचिव भी बनाए गए हैं। नारायणन इस समय वलियामाला स्थित लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) के डायरेक्टर हैं, और उनके पास 40 साल का अनुभव है। वे रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट प्रोपल्शन के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

यह भी देखें:अमेरिका ने थमा दिया भाजपा के “दुश्मन” जार्ज सोरेस को 🇺🇸 US रत्न का एवार्ड। कैसे होंगे अब Indo-Usa रिलेशन

नारायणन ने ISRO के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जैसे GSLV Mk-III, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के लिए प्रोपल्शन सिस्टम। उन्हें क्रायोजेनिक इंजन के विकास में भी अहम भूमिका निभाने का श्रेय जाता है, जिसे कभी भारत को देने से इनकार किया गया था। उनके कार्यकाल में ISRO की तकनीकी क्षमता को और मजबूत किया गया।

इससे पहले, एस सोमनाथ के नेतृत्व में ISRO ने चंद्रयान-3 के जरिए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की, जिससे भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया। सोमनाथ अब 14 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here