शासन ने सोमवार को 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें बरेली रेंज का नया आईजी डॉ. राकेश सिंह को बनाया गया है। वह बुधवार को चार्ज संभाल सकते हैं।
डॉ. राकेश सिंह वर्ष 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं और प्रयागराज के आईजी के पद से स्थानांतरित होकर बरेली आ रहे हैं।
आईजी डॉ. राकेश सिंह तेजतर्रार पुलिस अधिकारी हैं और कई महत्वपूर्ण अभियान के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए वह राष्ट्रपति पदक और डीजीपी प्रशंसा पत्र भी हासिल कर चुके हैं।
डॉ; राकेश सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं। दर्शनशास्त्र से परास्नातक हैं। वह उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फिरोजाबाद व गोंडा आदि जिलों में एसएसपी रह चुके हैं।
बता दें कि बरेली रेंज के आईजी रेंज रमित शर्मा को शासन ने प्रयागराज (इलाहाबाद) का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) बनाया है। वह यहां लगभग डेढ़ साल से तैनात थे।