गृह मंत्री अमित शाह से मिले महामहिम संतोष गंगवार

भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट किया, की राज्य के विकास पर चर्चा

0
49

बरेली@LeaderPost। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर भेंट की और राज्य के विकास तथा जनहित की योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस मुलाकात में भगवान बिरसा मुंडा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्वता पर भी प्रकाश डाला गया, जो झारखंड के लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत और सांस्कृतिक प्रतीक हैं।

महामहिम श्री गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री से राज्य के विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने झारखंड के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। झारखंड की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए केंद्रीय समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से उम्मीद जताई कि वे राज्य की विकास योजनाओं में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे और राज्य को आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

भाजपा ब्रज क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि यह मुलाकात झारखंड के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल की चिंताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और राज्य के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह बैठक झारखंड के लिए एक नई उम्मीद और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here