नई दिल्ली। पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने सोमवार को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। चुनाव आयुक्त के जिस तीसरे पद का उन्‍होंने कार्यभार संभाला है, वह पद करीब छह महीने से खाली था। पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गोयल को 19 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पद पर नियुक्त किया गया।

कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक संदेश में कहा गया है क‍ि राष्ट्रपति ने 1985 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। गोयल निर्वाचन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ शामिल होंगे।

बता दें क‍ि आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने 18 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। हालांक‍ि वह इसी साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति तक वह भारी उद्योग सचिव के रूप में कार्यरत थे। इसके पहले उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में भी कार्य किया था। पंजाब में वह कई अहम पदों पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here