सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से रिकत हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उन्होंने 2.88 लाख से भी ज्‍यादा मतों से भाजपा प्रत्‍याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया।

मतगणना की शुरुआत से ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बनाए रखी। मतगणना परिणाम के मुताबिक, डिंपल को 617625 वोट मिले, जबकि रघुराज सिंह को 329489 वोट मिले। डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया।

मतगणना के बाद डिंपल यादव ने अपने पत‍ि सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के साथ मतगणना स्‍थल पर पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र प्राप्‍त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here