हताश विपक्ष निचले स्तर पर उतराः स्वतंत्रदेव

0
195

-एक-एक कार्यकर्ता के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं स्वतंत्रदेवः डाॅ. पवन सक्सेना
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आशीष रायल पार्क में जोरदार स्वागत
बरेली। उद्यमी, राष्ट्रवादी विचारक एवं पत्रकार डाॅ. पवन सक्सेना ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। वरिष्ठ टीवी पत्रकार कृष्ण गोपाल राज के आशीष रायल पार्क स्थित निवास पर पधारे भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर देश व प्रदेश के सम सामयिक मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

डाॅ. पवन सक्सेना ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह का स्वागत करते हुए उनको अभूतपूर्व संगठनकर्ता बताया। डाॅ. पवन सक्सेना ने कहा कि वह स्वतंत्र जी को विगत करीब 25 वर्षों से जानते हैं, आप हमेशा ही संगठन व एक-एक कार्यकर्ता के प्रति समर्पित व्यक्तित्व रहे है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश माननीय नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश माननीय योगी जी के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विपक्ष हताश है और निचले स्तर तक उतर आया है, सीएए का विरोध इसका उदाहरण है लेकिन जनविश्वास भाजपा के साथ है।

इस अवसर पर वरिष्ठ टीवी पत्रकार रनदीप सिंह, विकास साहनी, भोजीपुरा के विधायक बहोरनलाल मौर्य, मीरगंज के विधायक डाॅ. डीसी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि रस्तोगी, दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा के महानगर अध्यक्ष डाॅ. केएम अरोरा, मनीष अग्रवाल, डाॅ. राघवेंद्र शर्मा, डाॅ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष उद्यमी अनिल अग्रवाल, सुरेश पाठक, मुदित सक्सेना कातिब, व्यवसायी सरदार मनजीत सिंह और विष्णु शर्मा समेत बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी, उद्यमी और भाजपा नेता मौजूद रहे। वरिष्ठ टीवी पत्रकार कृष्ण गोपाल राज ने सभी का धन्यवाद दिया तथा आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here