बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को बरेली पहुंचे और यहां उन्‍होंने पार्टीजनों को लोकसभा चुनाव की तैयारी में तेजी से जुट जाने की अपील की। स‍िविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित पार्टी पदाध‍िकारियों की बैठक में कहा क‍ि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीत‍ियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्‍यकता है। बैठक में बरेली जिला/महानगर एवं आंवला जिला के मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं तीनों जिलों में रहने वाले क्षेत्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्‍यक्ष ने ईडी की छापेमारी को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा क‍ि अगर काम कुछ गलत नहीं किया है तो डरते क्‍यों हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि पिछले लोकसभा चुनाव में जब पूरा विपक्ष एकजुट था, तब भाजपा ने 64 सीटें जीतीं। इस बार 2024 के चुनाव में और ज्‍यादा सीटें जीतेंगे।

वहीं, शहर में जगह-जगह प्रदेश अध्‍यक्ष का स्‍वागत किया गया। डीडीपुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बैंक के संस्थापक एवं सांसद संतोष गंगवार, बैंक की अध्यक्ष सौभाग्यवती गंगवार और मनीष अग्रवाल ने स्वागत किया।

 


कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने चौधरी भूपेन्द्र सिंह का निर्मल रिसॉर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत महेश्वरी, सांसद संतोष गंगवार, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, हर्षवर्धन आर्य, पुष्पेंद्र शर्मा, अरुण कश्यप,, सोनू कालरा, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, ब्रजेश मिश्रा उपस्थित रहे।


भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के रामपुर गार्डन स्थित आवास पर भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का मोती की माला, पटका, पुष्पगुच्छ सहित स्मृति चिन्ह के रूप में श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। इस मोके पर पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भाजपा उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया, राकेश अग्रवाल, सुमित कठेरिया, रजत प्रताप सिंह, अभिजीत कठेरिया, संजीव सिंह, विश्वनाथ चौधरी, शैंकी बिंद्रा, शशिकांत जयसवाल, गोविंद बाबू बाल्मीकि, संजय सक्सेना पार्षद, हरीश बाबू वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

वाल्‍मीक‍ि शोभायात्रा का निमंत्रण स्‍वीकारा
उत्तर प्रदेश भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के शिष्टमंडल ने जी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कठेरिया की अगुवाई में वाल्मीकि समाज की ओर से भूपेंद्र सिंह चौधरी को फूल माला पगड़ी व शोल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया एवं भगवान बाल्मीकि शोभायात्रा प्रबंध समिति बरेली के अध्यक्ष सुमित कठेरिया ने आगामी 9 अक्टूबर 2022 को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्‍य में आयोजित होने वाली शोभायात्रा का निमंत्रण देते हुए शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करने का प्रदेश अध्‍यक्ष से निवेदन किया।
कार्यक्रम के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण महाग्रंथ की रचना कर सनातन धर्म को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दी। रामायण महाकाव्य के माध्यम से भगवान वाल्मीकि जी ने संपूर्ण मानव समाज को यह बताया कि एक पुत्र का पिता के प्रति क्या दायित्व है, एक भाई का भाई के प्रति क्या दायित्व हैं, जैसे श्री रामचंद्र जी ने अपने पिता के वचन को निभाते हुए 14 वर्ष का वनवास को ग्रहण किया और रावण का संहार कर असत्य पर सत्य की विजय कर पूरे विश्व में शांति और समृद्धि की स्थापना की, यदि हम भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए हुए मार्ग पर इसी प्रकार चलते रहेंगे तो निश्चित रूप से एक दिन संपूर्ण विश्व में राम राज की स्थापना होगी।
इस अवसर पर उमेश कठेरिया ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का प्रथम बार बरेली आगमन पर स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सरकार बनाई, उसी सकार आगामी लोकसभा चुनाव में भी देश में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में आपके कुशल नेतृत्व में पुनः एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में पूर्ण बहुमत से बनेगी। समस्त वाल्मीकि समाज सदा भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहा है और आगामी चुनाव में भी अपने वोट के माध्यम से पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल कठेरिया, प्रदेश मंत्री मुकेश बाबू वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई उत्तर प्रदेश अभिजीत कठेरिया, बरेली महानगर अध्यक्ष गोविंद बाबू बाल्मीकि, मंडल के अध्यक्ष विशाल सिंह वाल्मीकि, वाल्मीकि शोभायात्रा स्वागत समिति के अध्यक्ष निशांत सिंह वाल्मीकि, युवा इकाई मंडल अध्यक्ष चिंकी वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष पियूष कठेरिया, महानगर सचिव रुचिन वाल्मीकि, कैंट शाखा अध्यक्ष अजय वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष सनी वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here