गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। अब तक मिले रुझानों से दिख रहा है क‍ि गुजरात में तो भाजपा लगातार सातवीं बार रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, जबक‍ि हिमाचल प्रदेश के रुझान कांग्रेस के पक्ष में दिख रहे हैं। कांग्रेस यहां लीड कर रही है। 68 सीटों में से 39 सीटों पर कांग्रेस बढ़त के साथ बहुमत की ओर दिख रही है, जबक‍ि भाजपा के पक्ष में 26 सीटों के रुझान हैं।

गुजरात में 182 सीटों में से भाजपा 150 से ज्‍यादा सीटों पर आगे है। ऐसे में, इस बार भाजपा 2002 के चुनाव में 127 सीट जीतने के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ सकती है, जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले वर्ष 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने गुजरात में 149 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

बता दें क‍ि हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझान में ही भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आई, लेकिन अब तक की मतगणना में 68 सीटों में से 39 पर बढ़त के साथ कांग्रेस निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। भाजपा एक सीट जीतकर 25 सीटों पर आगे चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here