यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने सपा प्रत्‍याशी डिंपल यादव के खिलाफ पूर्व विधायक और पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्‍याशी बनाया है। पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य गत विधानसभा चुनाव से पहले प्रसपा अध्‍यक्ष शिवपाल यादव के खास हुआ करते थे और उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं।

भाजपा ने मंगलवार को रघुराज सिंह शाक्‍य को अपना प्रत्‍याशी घोषित कर दिया। वह‍ दो बार 1999 और 2004 में सपा के टिकट पर इटावा की सदर सीट से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2012 में इटावा के सदर से विधायक भी चुने गए। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव से पहले सपा में फूट पड़ने के बाद रघुराज सिंह शाक्‍य शिवपाल यादव के साथ चले गए।

प्रसपा अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह के खास रहे हैं रघुराज सिंह शाक्‍य।

रघुराज सिंह शाक्य शिवपाल सिंह के बेहद करीबी थे, लेकिन उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में वह प्रसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

रघुराज सिंह शाक्य मूल रूप से इटावा के हैं। उनके पिता रामसिंह शाक्य भी सांसद रह चुके हैं।

डिंपल यादव

बता दें क‍ि मैनपुरी सीट सपा के पूर्व अध्यक्ष व यूपी के सीएम रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। सपा ने यहां से डिंपल यादव को प्रत्‍याशी बनाया है। रघुराज सिंह का मुकाबला डिंपल यादव से होगा।

 

रामपुर विस सीट पर आकाश सक्‍सेना को उतारा

आकाश सक्‍सेना

भाजपा ने सपा नेता और पूर्व मंत्री मोहम्‍मद आजम खां की विधायक के पद से बर्खास्‍तगी के बाद रिक्‍त हुई रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आकाश सक्‍सेना को अपना प्रत्‍याशी घोषित किया है। वहीं, भाजपा ने यूपी की खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी को अपना प्रत्‍याशी बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here