कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली 2023 आईपीएल नीलामी के दौरान कुल 405 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। पहले 991 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची में से 10 टीमों ने 369 खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। इसके बाद टीमों ने 36 अतिरिक्त खिलाड़ियों का अनुरोध किया, जिन्हें अंतिम सूची में जोड़ा गया है। इसके बाद अब 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

बता दें कि इन 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें चार सहयोगी देशों के खिलाड़ी हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और चार सहयोगी देशों से हैं।
आईपीएल नीलामी 23 दिसंबर को भारतीय समयानुसार 14:30 बजे से शुरू होगी।

बताया गया है कि अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट किए जा रहे हैं। 19 विदेशी खिलाड़ियों पर 2 करोड़ प्राइज रखा गया है, जो उच्चतम बोली सीमा है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, आलराउंडर सैम करन, आस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरन ग्रीन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन जैसे आधुनिक क्रिकेट के बड़े नाम 2 करोड़ रुपये के अधिकतम आरक्षित मूल्य वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। स्टोक्स, करन, ग्रीन और विलियमसन के अलावा, निकोलस पूरन, क्रिस जॉर्डन, रिले रोसौव और रॉस्सी वैन डेर डूसन जैसे अन्य उल्लेखनीय नाम हैं, जिन्हें अधिकतम बोली में शामिल किया गया है।

नीलामी सूची में 11 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपये है। मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले 20 क्रिकेटरों की सूची में दो भारतीय खिलाड़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here