बरेली।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बरेली के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने शहर का परचम लहराया।
राजधानी लखनऊ के चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हॉल में 19 से 21 अगस्त से सेंट्रल जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला ताइक्वांडो संघ बरेली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक जीत लिए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव सीके शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। जिला ताइक्वांडो संघ बरेली की ओर से चेयरमैन वीके अग्निहोत्री, अध्यक्ष वीसी शर्मा, सचिव अक्षय मिश्रा, कोषाध्यद्वक्ष अजीत सिंह चौहान और सभी कोच ने विजेताओं को बधाई दी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित इस सेंट्रल जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों के लगभग 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

बरेली से ये थी खिलाड़ियों की टीम
सेंट्रल जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली के जिला ताइक्वांडो संघ के 27 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें ये खिलाड़ी शामिल रहे-
1- सक्षम शर्मा
2- अर्श राणा
3- दक्ष सिंह पान्यवर
4- उत्कर्ष शर्मा
5- प्रगुन अग्रवाल
6- सूर्यांश यादव
7- गोविन्द भारद्वाज
8- आदित्य पाठक
9- आयुष अग्रवाल
10- अर्गिया सिंह
111- नीशू सिंह
12- वृंदा खंडेलवाल
13- संध्या
14- सुरेंद्र
15- विष्णु
16- जितेंद्र
17- नितिन सागर
18- दीपेश गौतम
19- मयंक
20- खुशी
21- जिगर बाबू
22- हरकेश
23- अनिरुद्ध यादव
24- संगीता
25- सार्थक
26- शिवांश गुप्ता
27- अभिषेक मौर्य

बरेली से ये कोच रहे-
AKSHAY MISHRA, ROHIT YADAV, RAGHUVEER SAGAR, PUSHPENDRA, KARAN.

1 COMMENT

  1. I am govind bhardwaj I got gold medal and one bronze medal 🎖🎖🎖🎖🎖🎖🎖🎖🎖🎖🎖🎖🎖🏅🏅🏅🏅🥇🥇🥇🥇🏅🏅🏅🏅🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥇🥇🥇🥉🥇🥉🥇

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here