दिल्ली की आप सरकार को देना होगा एक-एक पैसे का हिसाब, आज शपथ से पहले रेखा ने दिखाए तेवर

0
51
रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

दिल्ली । शालीमार बाग से नवनिर्वाचित विधायक। भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष दिल्ली की नई सीएम का पदभार संभालने जा । रही हैंदिल्ली की 9 वीं सीएम एवं चौथी महिला सीएम बनने जा रही है। 50 साल की रेखा जिंदल गुप्ता। 27 सालों के कड़े संघर्षों के बाद बीजेपी ने जताया महिला चेहरे पर भरोसा। सौंप दी दिल्ली की कमान भारी मतों से जीती नवनिर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता के हाथों में। नवनिर्वाचित सीएम बनने से पूर्व रेखा गुप्ता ने की प्रेस वार्ता ।दिल्ली की जनता को संबोधित किया। उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ,आरएसएस एवं पार्टी विधायक दलों का आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने एक साधारण से परिवार से आने वाली महिला पर अपना भरोसा जताया।

रेखा ने दो टूक कहा-
उनकी पहली प्राथमिकता पार्टी द्वारा दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की होंगी। साथ ही उन्होंने दिल्ली की पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा दिल्ली की जनता की लूटी गई एक एक पाई पाई का हिसाब देना होगा आम आदमी पार्टी को। उन्होंने जो भी घोटाले किए, भ्रष्टाचार किए दिल्ली की भोली भाली जनता से जो भी खोखले वायदे किए और उनके साथ जो ठगी की इन 12 सालों में उस सब का हिसाब आमादमी पार्टी को देना होगा।

कभी सोचा न था एक दिन ऐसा भी आयेगा,पल भर में ज़िंदगी के रंगमंच का किरदार कुछ
यूं बदल जाएगा जिम्मेदारियां होंगी बहुत ,ये वक्त इस तरह नई कहानी को रचने की राह बुन जाएगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कभी सोचा नहीं था कि दिल्ली की जनता की सेवा का अवसर बतौर मुख्यमंत्री के रूप में करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। आगे उन्होंने कहा कि”हमने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें हम समय पर पूरा करेंगे। हम 48 विधायकों के साथ एक टीम के रूप में एक कुटुंब के रूप में मिलकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी योजनाएं सही तरीके से लागू हों।”इस मौके पर दिल्ली की नई कैबिनेट के छह मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पंकज सिंह और रविंदर सिंह शामिल हैं।
नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आज 20 फरवरी को 12:35 बजे से होगा । जो कि लगभग एक घंटे तक चलेगा।रामलीला मैदान में आयोजित होगा भव्य शपथग्रहण समारोह। जिसकी जोरे शोरें से धूमधाम के साथ तैयारियां चल रही हैं। समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को सौंपी गई है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपति, फिल्मी सितारे और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी। दिल्ली में भाजपा की वापसी के बाद यह आयोजन ऐतिहासिक होगा।

यह भी देखें : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, कल दोपहर लेंगी शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here