बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने मनीष अग्रवाल को अहम जिम्मेदारी दी है। उनको संगठन का बरेली महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मनीष अग्रवाल को यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल ने दी है।

नितिन अग्रवाल ने लखनऊ में पार्क रोड स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल को बरेली महानगर अध्यक्ष का नियुक्त पत्र प्रदान कर व्यापारी हितों के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बता दें कि सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय मनीष अग्रवाल बैंक अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के 10 वर्षो तक निदेशक रहे हैं। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा बोर्ड के 5 वर्ष तक सदस्य भी रहे। मनीष अग्रवाल पिछले तीन वर्षो से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन में महामंत्री के पद पर थे।
मनीष अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, हरदोई विधायक अशोक अग्रवाल, बरेली मंडल प्रभारी अशोक अग्रवाल ने बधाई दी। लखनऊ के कार्यक्रम में संगठन प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री विजय अग्रवाल, बरेली जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं बरेली जिला महामंत्री अजय जेटली मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here