नर्मदा की पदयात्रा करने वाली शिप्रा पाठक को राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने किया सम्मानित

0
847

बरेली। 3800 किलोमीटर पैदल चलकर मां नर्मदा की परिक्रमा पूरी करने वाली शिप्रा पाठक को बुधवार को उपजा प्रेस क्लब में आयोजित नववर्ष समारोह में राष्ट्र जागरण युवा संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। शिप्रा पाठक बदायूं जनपद के दातागंज के पाठक परिवार की बेटी हैं। उनकी दादी संतोष कुमारी पाठक कई बार दातागंज विधानसभा की विधायक रहीं। आंवला से लोकसभा का चुनाव भी लड़ीं। शिप्रा के पिता डाॅ. शैलेष पाठक भी दातागंज से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह कांग्रेस के बाद अब भाजपा में हैं।
समारोह में शिप्रा ने नर्मदा की परिक्रमा की अपनी लंबी और कठिन यात्रा का अनुभव बताते हुए कहा कि उन्होंने इस यात्रा को अपने अंदर अध्यात्मिक जागृति के उद्देश्य से किया। यह संदेश देने की कोशिश भी की कि लड़कियां कमजोर नहीं हैं, वे जो चाहें कर सकती हैं। शिप्रा ने कहा कि अध्यात्म ही जीवन है। वह अपनी इस परिक्रमा को को एक पुस्तक में समेट रही हैं। इसकी डाक्यूमेंट्री भी बनाई है। इसको जापान ने फिल्म फेस्टिवल के लिए मांगा है। दुनिया के 13 देशों से डाॅक्यूमेंट्री की मांग की गई है। शिप्रा ने कहा कि उनकी इस यात्रा में उनके परिवार खास तौर पर उनके पिता ने बेहद प्रेरित किया। डाॅ. शैलेष पाठक ने कहा कि उनकी बेटी शिप्रा ने अपने मजबूत इरादों के बूते परिक्रमा को पूरा किया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष और उद्यमी व वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. पवन सक्सेना ने कहा कि शिप्रा ने भी अपने नाम के अनुरूप मां नर्मदा को जानने की जो ललक दिखाई, वह युवतियों के लिए सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल है। उनकी प्रेरणा से बाकी लड़कियां भी ऐसे रचनात्मक अभियानों को आगे बढ़ाएंगी। समारोह में राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुदेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ट डॉ गौरी शंकर शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष दिव्या गुप्ता, महानगर अध्यक्ष नीमा भंडारी, प्रिया, निधि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सक्सेना, अमित भारद्वाज, सौरभ शर्मा, राजू उपाध्यय, पंकज मिश्रा, अजय चन्द्रा, रवि शर्मा, विशाल गुप्ता, शैलेंद्र विक्रम, गौरव गुप्ता, आकाश सक्सेना सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर कवि कमल कांत तिवारी, राजेश शर्मा, आनंद पाठक, ऋषि कुमार शर्मा ने काव्यपाठ कर उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here