नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को तीन राज्यों में नए संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अनंत नारायण मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्य संगठन महामंत्री और फनींद्रनाथ शर्मा को असम और त्रिपुरा के संगठन महामंत्री पद की कमान दी गई है। अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल में सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संगठन के कामों को गति देने के लिए इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।