जीत पर हेमंत सोरेन बोले- झारखंड में शुरू होगा नया अध्याय

0
40

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान से उत्साही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि यह नतीजे झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होंगे और इसके साथ ही झारखंड में नया अध्याय शुरू हो जाएगा।

रांची में पत्रकारों से बातचीत में हेमंत सोरेन ने चुनावी नतीजों के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार जताते हुए नतीजों को पूर्व मुख्यमंत्री और झामूमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया और गठबंधन में शामिल कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को धन्यवाद दिया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि अब समय आ गया है कि जिस लिए झारखंड राज्य बना था, उस उद्देश्य को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी कई चीजें स्पष्ट हुई हैं, जबकि कई चीजें अभी अस्पष्ट हैं। जल्द ही गठबंधन के अन्य साथियों के साथ मिल बैठकर आगे की बातें तय कर ली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने जिस तरह उम्मीद रख झामुमो को वोट दिया है, उन्हें मैं भरोसा दिलाता हूं कि वह किसी भी वर्ग का हो, किसान हो, युवा हो, छात्र हो किसी के भरोसे को टूटने नहीं दूंगा।

माता-पिता से आशीर्वाद लिया
चुनाव नतीजों में कामयाबी मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने आवास पर जाकर अपने पिता अपने पिता शिबू सोरेन और माता से आशीर्वाद लिया और घर के बाहर चारदीवारी में साइकिल चलाकर बच्चों को घुमाया। झामूमों की कामयाबी पर पूरा सोरेन परिवार बेहद खुश और उत्साही नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here