कैंट में ‘फांस’, शहर हो गया पास

0
165

कैंट में ‘फांस’, शहर हो गया पास

भाजपा के छह मंडल अध्यक्ष घोषित, तीन में रस्साकशी

सोशल मीडिया पर उभरा विरोध
मना कर दबाया–

@LeaderPost भारतीय जनता पार्टी के महानगर के नौ में से छह मंडलों के अध्यक्षों के नामों को घोषित कर दिये गये हैं। शहर विधानसभा के सभी पांच मंडल ओके हैं। कैंट विधानसभा में सिर्फ एक मंडल अध्यक्ष ही घोषित किए गए हैं। बाकी तीन के नाम रस्साकशी में फंसे बताये जाते हैं। देर रात नामों की घोषणा के बाद सुबह तक सोशल मीडिया गरमाया। हालांकि बाद में कुछ नेताओँ ने डैमेज कंट्रोल कर लिया।

शहर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्षों के नामों का चयन कर लिया गया है।

साईंनाथ मंडल में ब्रजेश प्रताप सिंह(ठाकुर), बांके बिहारी में मोहित अरोरा (पंजाबी), हरमिलाप में राजीव कश्यप (कश्यप), सीबी गंज में अजय मौर्य (मौर्य) व टीबरी नाथ में श्रीमती शिखा मेहरोत्रा (खत्री) को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह की ओर से जारी घोषणा पत्र के अनुसार साईंनाथ में श्रीमती पूनम गौतम (ब्राह्मण), बांके बिहारी में विक्रम शर्मा (ब्राहम्ण), हरमिलाप में दिनेश गिरी (गोस्वामी), सीबी गंज में ज्ञान प्रकाश लोधी (लोधी) और टीबरी नाथ मंडल में विशाल वर्मा (सोनार) को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि स्थानीय विधायक व मंत्री डा. अरुण कुमार, उनके भाई एडवोकेट अनिल सक्सेना और मेयर उमेश गौतम की मर्जी के कई मंडल अध्यक्ष नेताओं की सर्वसम्मति से बने हैं। इनको सांसद छत्रपाल गंगवार का भी आशीर्वाद प्राप्त है।

इसके अलावा कैंट विधानसभा में सिर्फ एक पूर्वी मंडल के अध्यक्ष के रूप में जयदीप वाल्मीकि को घोषित किया गया है। राम बहादुर मौर्य यहां जिला प्रतिनिधि होंगे। कैंट के तीन मंडल अभी फंसे हुए बताये जा रहे हैं।

यहां के विधायक संजीव अग्रवाल और मेयर डा. उमेश गौतम के समर्थकों के बीच रस्साकशी है। इसलिए पार्टी नेतृत्व अभी कोई फैसला नहीं कर सका है। अंदर की खबरें बता रही हैं कि विधायक संजीव अग्रवाल जो पार्टी में प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष भी हैं, एक दम अपनी मर्जी के अध्यक्षों को नहीं बनवा पा रहे हैं।

सुबह से ही सोशल मीडिया पर कई भाजपा नेताओँ ने भड़ास निकालने की कोशिश की। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने तो फेसबुक पर साफ – साफ लिख दिया – बंटाधार। हालांकि बाद में कुछ नेताओं के डैमेज कंट्रोल के बाद उनको अपनी टिप्पणी हटानी पड़ी। कई और भी नेता गुस्से में दिखे मगर ठंड के मौसम में उनको भी ठंडा कर दिया गया। फिलहाल तीन मंडल अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष का फैसला आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here