ढूंढे जा रहे हैं सपा के ‘विभीषण’

0
129

ढूंढे जा रहे हैं सपा के ‘विभीषण’

सपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल – किया या कराया गया

शिवचरन कश्यप ने कहा – गंभीर साजिश

सपा सुप्रीमों बरेली के हालात पर नाराज

LeaderPostबरेली समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें एक क्रमश: न्यूड हो रही महिला दिख रही है और दूसरी तरफ सपा जिलाध्यक्ष। मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब यह वीडियो वायरल है। बदनामी जो होनी है, हो चुकी है। शिकायतें भी हो चुकी हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि समाजवादी पार्टी में आखिरकार वह कौन हैं, जो यह सब करा रहे हैं।

पार्टी के वरिष्ठ स्तर के सूत्रों की मानें तो जल्द ही सपा के विभीषणों को तलाश लिया जायेगा। पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव भी बरेली के हालात से खफा हैं। इस बार उनको पार्टी के अंदर रहकर पार्टी में खलल पैदा कर रहे नाम चाहिएं – उम्मीद है, जल्द ही यह नाम सामने आ जायेंगे। इस बीच सपा जिलाध्यक्ष ने इस पूरी कहानी को साजिश बताया है।

क्या है मामला – समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का एक वीडियो वायरल है। जिसमें वह और एक महिला दिखाई दे रही है। महिला धीरे धीरे अपने कपड़े उतार रही है। आजकल कई लोगों के पास ऐसे फोन आते हैं। सपा अध्यक्ष भी इस जाल में फंस चुके हैं।

क्या बोले अध्यक्ष –

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि यह करीब दो – ढाई साल पुराना मामला है। एक दिन रात में एक महिला का फोन आया था। हमें लगा जनता का कोई है। जब महिला धीरे धीरे कपड़े उतारने लगी, हमने फोन हटा दिया। बाद में वह रुपये मांग कर ब्लैकमेल करने लगी। हमने एसएसपी से शिकायत की। अब पार्टी के ही कुछ लोग साजिश कर रहे हैं।
एक नेता पहुंचे अध्यक्ष के पास – जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पास पहुंच गए। जहां उनको डांट खानी पड़ी। जिलाध्यक्ष का कहना है कि कुछ लोग साजिश कर रहे हैं।

ढूंढे जायेंगे विभीषण –

पार्टी के लखनऊ के सूत्रों का कहना है कि बरेली को लेकर पार्टी सुप्रीमों गंभीर हैं। वह लम्बे वक्त से बरेली के कई नेताओं से नाराज रहे हैं। इस तरह की बदनामी को कराया जाना, उनको भी बहुत बुरी तरह से अखर रहा है। पार्टी के वरिष्ठ स्तर के सूत्रों का कहना है कि पार्टी अब इन ‘मन के काले’ विभीषणों को जल्द ही ढूंढ निकालेगी और कार्रवाई भी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here