किसानों की फसल अच्छी तो व्यापारियों के भी चेहरे खिलते हैं- छत्रपाल सिंह गंगवार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न

0
39

बरेली@LeaderPost। व्यापारी और किसान एक दूसरे के पूरक है। किसानों की फसल जब खेत में लहलहाती है तो वह प्रसन्न होता है। इससे व्यापारियों के चेहरे भी खिलने लगते हैं। यह कहना है सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का। वे शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।व्यापारियों का यह सम्मेलन व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।                            

12 जनपदों का व्यापारी सम्मेलन संपन्न  

परसा खेड़ा स्थित बीएल एग्रो ऑडिटोरियम में 12 जनपदों का व्यापारी क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि नाथ नगरी का यह सौभाग्य है कि बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि के रूप में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस संगठन के द्वारा व्यापारियों के हितों की चिंता की जाती है। व्यापारी अपने हित के साथ सरकार के साथ भी सामंजस्य बनाकर सरकार का खजाना भरने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। 

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रीय सम्मेलन के द्वारा पूरे प्रदेश के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव में कराने का होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 3 वर्ष में सदस्यता अभियान चलाया जाता है जिसकी समीक्षा क्षेत्रीय सम्मेलनों में की जाती है। 

प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब युवा पीढ़ी भी उद्योग और व्यापार में रुचि लेने लगी है। वही इस दौरान युवा उद्यमी सजल गोयल को व्यापार मंडल की सदस्यता भी ग्रहण कराई। उन्होंने कहा की व्यापार मंडल में युवाओं को शामिल करके उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। सम्मेलन का संचालन मंडलीय महामंत्री शिरीष गुप्ता ने किया। 

इस अवसर पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, संजीव चांदना, राजेश जसोरिया, मनमोहन सब्बरवाल, दुर्गेश खटवानी, अंजनी गुप्ता, कुलदीप दुआ, अनुज पांडे, विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here