महिला की हत्या से हड़कंप

राशन विक्रेता पर शक, घर में मचा कोहराम

0
31

बरेली@LeaderPost। देहात के भमौरा थाना क्षेत्र के कुड्डडा गांव निवासी रामबेटी (58 वर्ष) की हत्या हो गई। उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। बुधवार को उनके बेटे महेंद्र ने घर से आकर पशुशाला में बिस्तर पर मां का रक्तरंजित शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या का आरोप गांव के ही राशन विक्रेता पर लग रहा है। पुलिस ने घटना के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, पहले गोली मारकर हत्या की चर्चा थी, लेकिन फॉरेंसिक टीम और पुलिस की जांच में यह बात साबित नहीं हुई। महिला के सिर पर पीछे की ओर घाव था, जो किसी फरसे या कुल्हाड़ी का माना जा रहा है। 

पुरानी दुश्मनी में हत्या की आशंका

मृतक के बेटे महेंद्र ने बताया कि उनके रिश्ते के तहेरे भाई नत्थू से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है। तीन दिन पहले पड़ोस में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में दोनों के बच्चों में विवाद हो गया था। नत्थू पक्ष ने महेंद्र के बेटे पर घर में घुसकर फायरिंग का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। नत्थू और महेंद्र पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।

पशुशाला में हुई हत्या 

मृतक के बेटे महेंद्र ने आशंका जताई है कि वह पशुशाला में सोते थे, लेकिन मंगलवार रात माँ ने कहा कि तुम घर पर सो जाओ, मैं यहां सो जाती हूं। शायद हमलावर महेंद्र की हत्या करने आए थे। मगर, उनकी मां की हत्या कर गए। अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल की।

थाना भमोरा के एक गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने देख महिला के सिर में गंभीर चोटें हैं  महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है- मानुष पारीक एसपी ग्रामीण दक्षिणी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here