बरेली में वृद्ध महिला को मारी गोली, घायल

पुलिस की हिरासत में जिला पंचायत सदस्य

0
29

बरेली@LeaderPost। एक महिला को जिला पंचायत सदस्य के भाई ने गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में ले लिया है। महिला का उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह था मामला
थाना सुभाषनगर के विश्वनाथ पुरम में नत्थू लाल गोस्वामी की पत्नी (65) वर्षीय कमला देवी रहती हैं। विश्वनाथ पुरम में ही उनके भतीजे विनीत की उनके घर के पास मोबाइल की दुकान है। जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव भी वहीं रहते हैं। महिला के बेटे ने बताया कि उनके ममेरे भाई के जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव के भाई अक्षय श्रीवास्तव पर दो सौ रुपये आ रहे थे। जिसे विनीत ने उससे मांग लिया।

इस दौरान दोनों का झगड़ा हो गया। कमला देवी झड़ता होता देख बीच बचाव करने पहुंच गईं। इस दौरान अक्षय ने अपने रिवाल्वर से उनको गोली मार दी। गोली उनके मुंह व दांतों को फाड़ती हुई फस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया हेै। आरोपी अक्षय मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here