वेटिकन सिटी। बीत रहे साल 2022 के अंतिम दिन दुनिया के कैथोलिक इसाई समाज के लिए दु:खद खबर आई, जब पूर्व पोप बेनेडिक्ट (XVI)ने आखिरी सांस ली। शनिवार को सुबह उनका निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। बेनेडिक्ट (16वें) वर्ष 2013 में पोप का पद छोड़ने वाले 600 वर्षों के इतिहास में पहले पोप थे। वह इस्तीफा देने के बाद से ही वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मठ में रह रहे थे, यहीं पर उनका निधन हुआ है।

वेटिकन चर्च के एक प्रवक्ता ने पूर्व पोप के निधन की सूचना सबसे साझा करते हुए कहा- ‘दुख के साथ मैं सूचित करता हूं कि पोप एमेरिटस, बेनेडिक्ट सोलहवें का आज सुबह 9.34 बजे वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मोनेस्ट्री में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार से सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा जाएगा।’

गौरतलब है कि पोप बेनेडिक्ट ने 11 फरवरी 2013 को दुनिया को उस वक्त हतप्रभ कर दिया था, जब उन्होंने ऐलान किया कि मैं गिरती सेहत की वजह से इस्तीफा दे रहा हूं। अब मेरे पास कैथोलिक चर्च को चलाने की ताकत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस निर्णय से पोप फ्रांसिस को उनके उत्तराधिकारी के रूप में चुने जाने का रास्ता साफ हो गया था।

निधन के करीब दो घंटे बाद पूर्व पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के टवीटर हैंडल पर टवीट करके लिखा गया है-
The Lord wins in the end.
— Benedict XVI
अर्थात- ‘अंत में प्रभु की जीत होती है।’

बेनेडिक्ट सोलहवें के निधन पर दुनिया भर के कैथोलिक समाज ने शोक व्यक्त किया है।
कैथोलिक बरेली धर्मप्रांत की ओर से बिशप डॉ. इग्नेशियस डिसूजा ने भी गहरा दु:ख व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here