बरेली। आंवला के पूर्व सांसद राजवीर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार 29 दिसंबर को है। इस मौके पर राजवीर सिंह के संसद में भाषणों और चर्चाओं पर आधारित पुस्तक- ‘संसद में राजवीर सिंह’ का लोकार्पण किया जाएगा। इस पुस्तक का प्रकाशन राजवीर सिंह स्मृति न्यास ने कराया है।

न्यास के प्रमुख और पूर्व सांसद के बेटे धीरेंद्र राजवीर सिंह ने बताया कि पुस्तक का लोकार्पण समारोह गुरुवार को अपरान्ह 12 बजे आईएमए हॉल में होगा।

धीरेंद्र सिंह धीरू

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल मुख्य अतिथि रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।

स्वर्गीय राजवीर सिंह तीन बार आंवला के सांसद रहे। वह लोकतंत्र रक्षक सेनानी भी थे। समारोह में राजवीर सिंह स्मृति न्यास की ओर से लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here