बरेली। शासन ने बरेली जोन का नया अपर पुलिस महानिरीक्षक यानी एडीजी प्रेम चंद मीणा को बनाया है। मंगलवार देर रात प्रदेश के कई आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। इनमें बरेली जोन के एडीजी राजकुमार का भी तबादला किया गया है। वह एडीजी रसद एवं एडीजी प्रशासन बनाए गए हैं। जबकि बरेली जोन के एडीजी बनाए गए प्रेम चंद मीणा डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में एडीजी प्रशासन के पद से स्थानांतरित करके यहां भेजे गए हैं। वह एक-दो दिन में ज्वाइन कर सकते हैं।

बता दें कि नए एडीजी प्रेम चंद मीणा तेजतर्रार आईपीएस अफसर हैं। 1991 बैच के आईपीएस हैं और मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं। कई उपलब्धियों के लिए वह कई पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। कुछ वर्ष पहले उनको उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की ओर से विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया।
वह दो बार राष्ट्रपति से पुलिस पदक भी प्राप्त कर चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के लिए उनको गृहमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here