नई दिल्ली। सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सांसद निर्वाचित हुईं डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर डिंपल यादव ने हिंदी में शपथ ली। उन्होंने विपक्ष के लिए निर्धारित सीट में सबसे आगे बैठीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

शपथ लेने जाते समय डिंपल यादव ने सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं का अभिवादन किया। डिंपल यादव के पति और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस दौरान अतिथि दीर्घा में बैठे हुए थे।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2 लाख 88 हजार 461 मतों के अंतर से हरा दिया था। उनकी जीत रिकॉर्ड मतों से हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here