गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं तो हिमाचल प्रदेश में उसे झटका लगा है। यह राज्‍य कांग्रेस ने भाजपा से छीन लिया है। हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है।

देर शाम तक मतगणना रुझानों में गुजरात में भाजपा 156, कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। ऐसे में, गुजरात में भाजपा के चेहरा भूपेंद्र पटेल फिर से मुख्‍यमंत्री की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने नतीजों पर कहा कि भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रदेश में भाजपा ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को शिकस्त देकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश भाजपा से छीनकर कांग्रेस ने 39 सीटों पर जीत हासिल की। देर शाम तक कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त बनाए बना रखी थी। इस बीच जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा की 68 सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में भाजपा 25 सीटें ही हासिल कर पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here