उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भितरघातियों पर निशाना साधते हुए, तीखा बयान दिया है, उससे राज्‍य के कांग्रेसियों में खलबली मची हुई है। असल में, माहरा ने खुलकर कह दिया कि कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल घुस गए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा ने बड़ा बयान दे डाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीधे तौर पर कह दिया क‍ि कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल घुस गए हैं, जो हर स्तर पर कांग्रेस में रहकर ही कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ आग उगलने और लिखने का काम करते हैं। महारा ने अपने नेताओं को सावधान करते हुए कहा क‍ि ऐसे लोगो से सतर्क रहें, वो बनते कांग्रेस के है लेकिन काम बीजेपी का करते है। ये कुछ ऐसे लोग हैं, जो कांग्रेस में दिखते हैं लेकिन अपनी गर्ल फ्रेंड्स को भाजपा में ज्वाइन कराने का काम करते हैं।

करन माहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा क‍ि भाजपा की एक मीटिंग में अमित शाह ने कहा था क‍ि कांग्रेस को खत्म करना है तो मूर्ति भंजन कर दो। बकौल माहरा, कुछ ऐसा ही हो रहा है अगर प्रीतम सिंह अच्छा काम कर रहें है तो उनके चरित्र पर हमला करो, ताकि वो चुप हो जाएं, बदनाम हो जाएं। हरीश रावत अच्छा काम करें तो उनके खिलाफ से स्लिपिंग सेल एक्टिव हो जाती है, जो दिन में तो कांग्रेस कार्यालय में बैठते हैं, रात को भाजपा के नेता के घर जाते हैं, दिखते कांग्रेस में हैं, लेकिन अपनी गर्ल फ्रेंड्स को भाजपा में ज्वाइन कराने का काम करते हैं।
बता दें क‍ि कांग्रेस भवन में कांग्रेस सेवा दल की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित के सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा को घेरने की जमकर कोशिश की, वहीं अपनी पार्टी के भितरघाती नेताओं पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेसियों को घर के भेदियों से बचने की नसीहत दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here