वास्तु के अनुसार पिरामिड होता है सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत

0
111

वास्तु में पिरामिड को ऊर्जा संतुलित करने वाला माना गया है। नकारात्मक ऊर्जा प्रवाह को दूर करने से हर प्रकार के वास्तु दोषों को बिना तोड़-फोड़ खत्म करने तक में पिरामिड का प्रयोग किया जाता है। हम यहां आपको पिरामिड से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु उपाय बता रहे हैं जो आपको बुरी नजर और आपकी बुरी आदतों से भी बचाएगें।

1. बुरी आदतों को छुड़ाने में प्रभावी- पिरामिड आपकी बुरी आदतों को छुड़ाने में प्रभावी होता है। आप पिरामिड को अपने कमरे के उस कोने में रखें, जहां आप सबसे ज्यादा वक्त गुजारते है। बस ध्यान रखें कि उसे नियमित रूप से साफ करें।
2. ऊर्जाओं को संतुलित रखने में- पिरामिड आपके घर की लगभग हर समस्या दूर कर सकता है। घर में जहां जेनरेटर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज जैसे भारी इलेक्ट्रानिक्स समान या मशीनें रखी हो ऐसे स्थानों पर भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक्स ऊर्जा उत्पन्न होती है जो मानसिक अशांति और कई प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न करती है। पिरामिड इस ऊर्जाओं को संतुलित रखने में मदद करता है।
3. व्यावसायिक लाभ- ऑफिस या फैक्ट्री के रिशेप्सन पर वास्तु उपाय के रूप में पिरामिड रखा जायें तो इसका सकारात्मक प्रभाव वहां होने वाले हर कार्य पर पड़ता है। इससे आपको कई तरह के व्यावसायिक लाभ मिल सकते हैं।
4. सहयोग की भावना- ऑफिस के मध्य में किसी खास स्थान पर रखा पिरामिड वहां काम करने वाले कर्मचारियों के बीच सहयोग की भावना लाता है।
5. नकारात्मक ऊर्जा- वास्तु के अनुसार आप बालकनी में भी पिरामिड को रख सकते है ताकि यह बाहर की गलियों से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को खुद में समाहित कर लें। इसके अलावा आप इसे दरवाजे पर भी रख सकते है लेकिन ये किसी को दिखाई नहीं देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here