रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के पास बांसबाड़ा से ऊपर गरुड़चट्टी में मंगलवार को दोपहर करीब पौने 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। इसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी सीएम अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सभी यात्री दक्षिण भारत के बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का बताया गया है। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं-

https://www.youtube.com/watch?v=5U-wGccLeZo

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे, जो केदारनाथ से दर्शन करके लौट रहे थे। इस हादसे में सभी की मौत हो गई है। मरने वालों में पायलट समेत चार पुरुष (पायलट सहित) और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा था। केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ है, वो केदारनाथ धाम का पुराना रास्ता था।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर के अनुसार, इस दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है। यह घटना सुबह करीब 11:40 पर हुई। हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। उन्‍होंने कहा क‍ि जांच के बाद ही इस दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा। डीएम की ओर से मजिस्ट्रियल जांच गठित की गई है। हेलीकॉप्टर क्रैश में मरने वालों में कार्तिक बोराद, पूर्वा रम्या, उवीं, सुजाता, प्रेम कुमार, काला और अनिल सिंह (पायलट) बताए गए हैं।

घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here